रुडकी, फरवरी 13 -- विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच कलियर विधानसभा के ग्राम पंचायत शंकरपुरी के अंतर्गत आने वाले ब्रह्मपुर गांव की सूरत बदहाल है। यहां की मुख्य सड़क अब सड़क कम और कीचड़ का तालाब ज्यादा नजर आती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इसी कीचड़ भरी सड़क के किनारे राजकीय प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र स्थित हैं। छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना इसी गंदगी और दलदल जैसे रास्ते से गुजरकर स्कूल जाना पड़ता है। कीचड़ में फिसलने और संक्रमण फैलने का डर अभिभावकों को सता रहा है। स्थानीय ग्रामीणों विजेंद्र सैनी, महिपाल सैनी, रिजवान अहमद, राजन आदि के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए बजट तो स्वीकृत हो चुका है, लेकिन उनकी मुख्य चिंता जल निकासी को लेकर है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.