गंगापार, अगस्त 11 -- भारतीय जनता पार्टी, मंडल शंकरगढ़ यमुनापार द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रांगण शंकरगढ़ से हुआ, जो राम भवन चौराहा, महिला हॉस्पिटल होते हुए रेलवे लाइन तक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा यमुनापार प्रयागराज विभव नाथ भारती रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी, संतोष त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, शिवराम सिंह परिहार, सतीश विश्वकर्मा, कुशल जैन, सुजीत केसरवानी, रोहित केसरवानी, अनूप केसरवानी, रत्नाकर त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि छेदी कोटार्य, दिलीप सिंह, राम जतन बंसल, मंडल मंत्री राम जतन बंसल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.