गंगापार, फरवरी 14 -- शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। विधायक बारा द्वारा क्षेत्र की जनसमस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाए जाने पर शनिवार को शंकरगढ़ के व्यापारियों एवं नागरिकों ने नगर के राम भवन चौराहा पर स्वागत किया है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक बारा डॉ. वाचस्पति ने कौशांबी से शंकरगढ़ को जोड़ने वाले पीपा पुल की जगह स्थायी पुल निर्माण की मांग करते हुए इसे क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकता बताया। इसके अतिरिक्त विधायक ने क्षेत्र में बालिका महाविद्यालय की स्थापना, पानी, सड़क, परिवहन एवं बाजार व्यवस्था का भी मुद्दा उठाया हैं। विधायक बारा से व्यापारियों ने नगर पंचायत शंकरगढ़ में बस डिपो एवं गल्ला मंडी वा शिवराजपुर में सार्वजनिक शौचालय की स्थापना की मांग की। विधायक ने आश्वस्त किया कि इन विषयों को भी विधानसभा में उठाकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा। कार...