गंगापार, सितम्बर 20 -- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को शंकरगढ़ थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, आत्मरक्षा के लिए तैयार करना और उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा व सहयोग की ठोस व्यवस्था मिलेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मिशन शक्ति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.