गंगापार, जनवरी 13 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लगाए गए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे करीब एक माह से बंद पड़े हैं। इससे नगर आमजन में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। नगरवासियों की मांग और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के प्रयास से नगर पंचायत शंकरगढ़ में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों का संचालन नगर पंचायत कार्यालय से किया जाना था, ताकि किसी भी आपराधिक घटना पर तत्काल निगरानी और कार्रवाई संभव हो सके। बताया जाता है कि लगभग दो वर्ष पूर्व शंकरगढ़ में एक व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे नगर में भारी आक्रोश फैल गया था। उसी घटना के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूर्व सांसद की पहल पर नगर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.