मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने कहा है कि रेडक्रॉस की ओर से तीन व्हीलचेयर उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उपयोग कोर्ट में आने वाले दिव्यांग पक्षकार करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट भवनों में रैंप बने हुए हैं। व्हीलचेयर नहीं होने से उनका वास्तविक उपयोग नहीं हो रहा था। वे बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया था। मौके पर रेडक्रॉस मुजफ्फरपुर शाखा के अध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद सिंह ने कोर्ट प्रशासन को तीन व्हील चेयर उपलब्ध कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...