नई दिल्ली, जनवरी 3 -- suraj tiwari upsc success story: जिंदगी जब सबसे कठिन इम्तिहान लेती है, तब कुछ लोग हालात के आगे घुटने टेक देते हैं और कुछ लोग हालात को ही बदल डालते हैं। सूरज तिवारी उन्हीं चुनिंदा लोगों में से हैं, जिनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो किसी भी कमी को कमजोरी नहीं बनने दिया जा सकता। एक दर्दनाक हादसे में हाथ-पैर गंवाने के बावजूद सूरज ने न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि व्हीलचेयर पर बैठकर, सिर्फ तीन उंगलियों के सहारे, देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को पास कर इतिहास रच दिया।साधारण परिवार से असाधारण सफर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की कुरावली तहसील स्थित मोहल्ला घरनाजपुर के रहने वाले सूरज तिवारी की शुरुआती पढ़ाई नगर के महर्षि परशुराम स्कूल से हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में एसबीआरएल इंटर कॉलेज मैनपुरी से हाईस्कूल और...