फरीदाबाद, फरवरी 17 -- बल्लभगढ़। व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर बैंक खाते से 53 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राम प्रकाश निवासी गांव प्रेमपुर, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) हाल किरायेदार भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ ने शिकायत दी है कि 15 जनवरी 2026 को उनका व्हाट्सऐप नंबर हैक हो गया था। हैकर्स ने उनके अकाउंट से जानकारों को संदिग्ध लिंक भेजे, जिसके बाद उन्होंने अपना व्हाट्सऐप डिलीट कर दिया। इसके कुछ दिन बाद 29 जनवरी 2026 को उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 53,800 रुपये कट गए। जब उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में भी लिखित शिकायत दी। जांच के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.