नई दिल्ली, मार्च 16 -- व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक जोड़ सकेंगे व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर जारी किया है, जिससे यूजर्स अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल लिंक जोड़ सकते हैं। फिलहाल, यह सुविधा केवल कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस फीचर के तहत यूजर्स अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को व्हाट्सऐप अकाउंट में जोड़ सकते हैं। भविष्य में अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा। प्रोफाइल लिंक की विजिबिलिटी को नियंत्रित करने के लिए कई विकल्प दिए गए हैं, जैसे सभी को दिखाना, केवल संपर्कों को दिखाना या किसी को भी न दिखाना। यह सुविधा फिलहाल एंड्रॉयड बीटा संस्करण में उपलब्ध है और जल्द ही सभी के लिए जारी होगी। फेसबुक में कंटेंट क्रिएशन के नए तरीके जोड़े फेसबुक में मेटा एआई के जरिए कंटेंट क्रिएशन के नए तरीके जोड़े गए हैं। अब यूजर्स बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.