लखनऊ, दिसम्बर 22 -- पारा के पूर्वीदीन खेड़ा में शनिवार रात राजगीर शिव प्रकाश रावत की हत्या की पूरी स्क्रिप्ट उसकी पत्नी सविता और आरोपी सतीश ने मिलकर लिखी थी। दोनों ने व्हाट्सऐप कॉल कर शिव प्रकाश को बीच से हटाने की योजना बनाई थी। इन दावों के साथ पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी सतीश और सविता को जेल भेज दिया है। वहीं घटना में सविता की बहन की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक सविता और सतीश घंटों फोन पर बातें किया करते थे। दोनों के बीच गहरे संबंधों की चर्चा आम हो चुकी थी। बताया कि घटना वाली शाम को दोनों ने शिव प्रकाश को बीच से हटाने की योजना बना ली थी। शाम छह बजे सविता और सतीश की व्हाट्सऐप कॉल पर बातचीत हुई थी। तब सविता ने बताया था कि शिव प्रकाश परिवार सहित मलिहाबाद स्थित भदेसर मऊ गांव में है। यहां से वह शाम को घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.