हरदोई, जनवरी 25 -- सुरसा। व्हाट्सएप हैक कर भेजे गए लिंक के जरिए एक युवक के बैंक खाते से 37,500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाना सुरसा में तहरीर देकर अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमन,निवासी मझिला मजरा हुंसियापुर थाना सुरसा का बैंक ऑफ इंडिया की फतियापुर शाखा में बचत खाता है। अमन ने बताया कि उसके मित्र अंकित पाल निवासी चौपटा का व्हाट्सएप नंबर किसी अज्ञात साइबर ठग ने हैक कर लिया था। उसी नंबर से बैंक ऑफ इंडिया ऐप से संबंधित एक लिंक भेजा गया। भरोसा कर अमन ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद 10 जनवरी की सुबह उसके खाते से 25,000 रुपये तथा उसी दिन दोपहर में 12,500 रुपये, कुल 37,500 रुपये की राशि कट गई। ठगी की जानकारी पीड़ित को 13 जनवरी को खाते की जांच करने पर हुई। पीड़ित अमन ने थाना सुरसा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर द...