प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में छात्रों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कुल 12 छात्रों को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया है। दो और तीन फरवरी तथा उससे पूर्व व्हाट्सएप पर छात्रों के बीच पैदा हुए विवाद के संबंध में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी संबंधित छात्रों को नौ फरवरी को कॉलेज के मुख्य परिसर स्थित संगोष्ठी कक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पहले समूह के पांच छात्रों को सुबह 11 बजे और दूसरे समूह के सात छात्रों को दोपहर साढ़े 12 बजे बुलाया गया है। इस संबंध में विभागाध्यक्ष प्रो. शिव शंकर सिंह ने बताया कि निष्पक्षता बनाए ...