लखनऊ, अगस्त 5 -- पोल्ट्री फार्म की आड़ में गांजा और ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना शिवम यादव ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मैनेजमेंट और मेडिकल इंस्टीट्यूशन के छात्रों को नशे की सप्लाई करता था। पुलिस और एसटीएफ की टीम को इसके साक्ष्य मिले हैं। उड़ीसा के जयपोर में बैठे गिरोह के मास्टरमाइंड और लखनऊ के दक्षिणी इलाके में पांच सप्लायर पुलिस की रडार पर हैं। दो सप्लायर शहीदपथ के बिजनौर इलाके के सुल्तानपुर का सूरज और दो बाराबंकी के हैं। पुलिस की टीमें लोकेशन के आधार पर गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस को यह भी आशंका है कि एक तस्करों के पास से एक और बड़ी खेप बरामद हो सकती है। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि शिवम के पास से बरामद मोबाइल की जब पड़ताल की तो उसमें कई चौकाने वाले राज पता चले हैं। पुलिस के निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.