जौनपुर, दिसम्बर 16 -- थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के पौनी गांव निवासी एक युवक को व्हाट्सएप कॉल के जरिए गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने सोमवार को थानागद्दी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मोहित सिंह ने बताया कि सात दिसंबर की रात एक अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें बिना किसी कारण के गाली-गलौज की गई। इसके बाद 8 दिसंबर और 15 दिसंबर को भी अलग-अलग नंबरों से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आए, जिनमें उसे मिलने के लिए बुलाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...