रुद्रपुर, अक्टूबर 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारायण किया। सुबह होते ही शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छठी मैया के भजनों और गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रविंद्र नगर छठ घाट पर विधायक शिव अरोरा ने भी व्रती महिलाओं के साथ जल में खड़े होकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। विधायक अरोरा ने कहा कि पूर्वांचल समाज का यह लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा विशेष महत्व रखता है। इस दौरान एडवोकेट दिवाकर पांडे, दुर्गेश मौर्य, दिनेश गुप्ता...