दरभंगा, अक्टूबर 29 -- दरभंगा, हिटी। जिले में मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। इससे पहले सोमवार की शाम व्रतियों ने पूरी आस्था के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। इस दौरान व्रतियों ने अपने घर-परिवार व इष्ट-मित्रों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महापर्व छठ को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हर जगह छठि मैया के गीत बज रहे थे। चारों ओर आस्था का अप्रतिम नजारा दिख रहा था। व्रतियों ने पोखरा व नदी घाटों के अलावा निजी आवासीय परिसरों में बनाये गए अस्थायी घाटों पर भी अर्घ्य दिया। इस बार बागमती नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण वहां रेड अलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.