गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद। जिले के 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी व्योम त्यागी ने रीजनल प्रतियोगिता ताइक्वांडों में लगातार तीन बार गोल्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह गोल्ड अंडर-17 वर्ग में 48 से 51 किलोभार श्रेणी में मिला है। इससे पहले भी व्योम दो बार गोल्ड जीत चुके हैं। प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में 25 से 28 अप्रैल तक हुआ, जिसमें व्योम में शानदार प्रदर्शन कर सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड पर कब्जा कर लिया। रीजनल गेम्स में गोल्ड जीतने पर अब व्योम का चयन केंद्रीय विद्यालय नेशनल गेम्स के लिए हुआ है। इनके अलावा केंद्रीय विद्यालय के छात्र शौर्य चौधरी ने भी अंडर-14 श्रेणी में 27 से 29 किलो भार वर्ग में गोल्ड हासिल कर नेशनल का टिकट पक्का किया है। व्योम त्यागी कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के दसवीं के छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.