मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर। जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने हवेली खड़गपुर निवासी व्यास कुमार शर्मा को मीडिया सेल मुंगेर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को गार्डेन बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, प्रदेश महासचिव सौरभ निधि की मौजूदगी में मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 19 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना मीडिया सेल के नए जिलाध्यक्ष का लक्ष्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...