जौनपुर, दिसम्बर 17 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श भारती महाविद्यालय में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथावाचक पंडित अखिलेश चंद्र मिश्र ने भगवान के स्वरूप और उनके महात्म्य के बारे में वर्णन किया। भागवत कथा का श्रवण कर भक्तगण आत्म विभोर हो गए। कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी दुखों और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। श्रीमद्भागवत केवल ग्रंथ ही नहीं है। यह स्वयं भगवान का स्वरूप है। उन्होंने परीक्षित प्रसंग सुनाया। व्यास जी ने बताया कि कलयुग में भागवत कथा ही मनुष्य को भवसागर पार कराकर मोक्ष दिलाने का सबसे सरल और उत्तम मार्ग है। इससे पहले श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक मुख्य यजमान अनिल कुमार उपाध्याय ने सपत्नीक श्रीमद्भागवत ग्रंथ का पूजा अर्चना किया।‌ कथा के अंत में आरती के बाद प्...