चंदौली, फरवरी 13 -- दुलहीपुर, हिसं। नियामताबाद विकास खंड में व्यास नगर रेलवे स्टेशन और साहूपुरी को जोड़ने के लिए दुलहीपुर जीटी रोड प्रमुख मार्ग है। इन दिनों यह मार्ग आम जनता के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस पर सड़क की आरसीसी की ढलाई कर दी गई है। अब तक पाथ-वे (फुटपाथ) का निर्माण नहीं किया गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है। आए दिन जाम से लोगों की दुर्दशा हो जाती है। अधिकारियों और जनप्रतिधियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वे कोई उपाय नहीं करते हैं जिससे राहत हो। क्षेत्र निवासी प्रशांत उपाध्याय, प्रमोद कुमार, सूरज गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, जलालुद्दीन ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों को मजबूरन सड़क पर ही चलना पड़ता है। ...