गोड्डा, फरवरी 2 -- मेहरमा, एक संवाददाता: सोमवार को स्थानीय एमएसएमई मल्टी स्किल ट्रेनिंग सेंटर धमड़ी में सेमेस्टर 5 (2022- 26) के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्री रघुनंदन तिवारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभू कुमार सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने व्यवहारिक जीवन में सफल होने के लिए कौशल विकास को अनिवार्य बताया। ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। सनद रहे कि कॉलेज और स्किल ट्रेनिंग सेंटर के बीच एमओयू है। कार्यक्रम में एमएसएमई मल्टी स्किल ट्रेनिंग सेंटर के एचओडी पीके हाजरा ने भी विस्तार से इसकी रूपरेखा रखी। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर निमाई चंद्र दास, मीडिया प्रभारी प्रोफेसर महेश्वर इंदवार, डॉ अजय, डॉ अभय द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.