चंदौली, दिसम्बर 18 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। वाराणसी के सम्भागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने कार्यालय के सभी पटलों का जायजा लिया। वही एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम के साथ कटसिला में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही मानक के अनुरूप समय से कार्य पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। आरटीओ निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले अभिलेखागार में पहुंचे। जहां फाइलों और पत्रावलियों के रख-रखाव सहित कार्यालय परिसर में साफ-सफाई पर संतोष जताया। साथ ही कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद आरटीओ ने वाहन पोर्टल और सारथी पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों और आवेदनों का जायजा लिया। जहां कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं पाए जाने प...