बगहा, फरवरी 21 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा का केंद्र गृह जिला में निर्धारित करने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों ने एमजेके कॉलेज के प्रशासनिक पक्ष के बाद धरना देना शुरू कर दिया। छात्र प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि चंपारण से लगभग 150 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने से हजारों विद्यार्थियों को भारी आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जब तक परीक्षा केंद्र चंपारण में निर्धारित करने का लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों के अनुसार पूर्व में विश्वविद्यालय ...