सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के महाविद्यालय परिसर में व्यवसायिक परिसर व नवीन प्रवेश द्वार का शिलान्यास शनिवार को हुआ। इस दौरान पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन कर व शिलापट्टिका का अनावरण किया गया। इस मौके पर शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस व्यवसायिक परिसर के बन जाने से महाविद्यालय की आमदनी का एक अलग स्रोत बनेगा। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज व अस्पताल के विकास के लिए नए शैक्षणिक सत्र में कई योजनाएं बनाई गई हैं। कार्यक्रम में शासी निकाय के सचिव डॉ. रामानंद पांडेय, सदस्य सह सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सलाहकार व पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, प्रो. डॉ. राजा प्रसाद, प्रो. डॉ उपेंद्र पर्वत, डॉ. एके सिंह, डॉ. विजय गणेश ...