वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार पांडेय ने कहा कि सर्दियां कई चुनौतियां लेकर आती हैं। इस मौसम में रक्तचाप का बढ़ना, धमनियों की सिकुड़न जैसी जटिलताओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। नियमित व्यायाम तथा संतुलित आहार से हम अपने हृदय को मजबूत रख सकते हैं। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल तथा कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया यूपी चैप्टर की ओर से होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल संगोष्ठी हुई। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार पांडेय ने भोजन में ताजे फल सब्जियां साबुत अनाज, अलसी के बीज तथा नट्स आदि लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भोजन फाइबर युक्त करना चाहिए। भोजन में नमक की मात्रा सीमित रहनी चाहिए। प्रोसैस्ड फूड से दूरी बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.