उरई, फरवरी 13 -- जालौन। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में व्यायामशाला और खेल मैदान निर्माण की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि युवाओं और बच्चों के शारीरिक विकास के लिए गांव में खेल संबंधी आधारभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, जवान सिंह, शिवम सेंगर और मनमोहन सिंह आदि ने खंड विकास अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि व्यायामशाला निर्माण के संबंध में पूर्व में की गई शिकायत पर तहसीलदार जालौन की आख्या में स्पष्ट किया गया है कि भूमि प्रबंधन समिति अथवा विकास खंड कार्यालय द्वारा निर्माण के लिए कोई नया प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। प्रस्ताव मिलने के बाद ही नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई संभव है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर प्रस्त...