नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददता। भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर होने की संभावना है। गुरुवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों पक्ष अगले 4 से 5 दिनों में समझौते के पहले चरण को लेकर एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। इसके बाद अमेरिका भारतीय सामान पर लगने वाला आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समझौते का पहला चरण लगभग तैयार है और इसके बाद औपचारिक समझौते पर काम शुरू होगा, जिसे अंतिम रूप देने में करीब डेढ़ महीने का समय लग सकता है। उम्मीद है कि मार्च के मध्य तक इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। वर्तमान में भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाता है, जिसमें 25 प्रतिशत पारस्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.