नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस के केंद्र सरकार पर हमले जारी हैं। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक शुल्क को रद्द किए जाने के बाद पैदा हुए हालात में इसे ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए। पार्टी ने नए सिरे से शर्तों पर बात करने की वकालत की है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ अंतरिम समझौते की रूपरेखा की शर्तों पर नए सिरे से बातचीत करनी चाहिए। आयात उदारीकरण, खासतौर पर कृषि उत्पादों के आयात उदारीकरण से संबंधित समझौते के खंड को रद्द किया जाना चाहिए ताकि, किसानों के हितों की रक्षा हो सके। जयराम ने दावा किया कि कोई भी समझौता हमेशा लेन-देन पर आधारित होता है, पर अमेरिका व्यापार समझौते में भारत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.