लखनऊ, फरवरी 12 -- भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। हमारा खेत-हमारा अधिकार के नारे के बीच भाकियू किसानों ने सरकार से ट्रेड डील को वापस लिए जाने की मांग की। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी विशाख जी को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समझौता वापस नहीं लिया गया तो किसान आंदोलन और तेज करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने हाथों में तख्तियां लेकर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में नारे लगाये। प्रदेश महासचिव गणेश शंकर वर्मा ने कहा कि यह समझौता डेयरी सेक्टर पर सीधा आघात है। धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.