चम्पावत, सितम्बर 5 -- पाटी। देवीधुरा व्यापार संघ ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है। देवीधुरा कॉलेज में एमए कक्षा संचालन और स्नातक में विषय बढ़ाने को लेकर छात्र छात्राएं आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को व्यापार मंडल देवीधुरा ने आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापारियों ने कहा कि सीएम धामी की घोषणा के बाद भी अब तक एमए की कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका है। उन्होंने ने इसी सत्र से एमए की कक्षाओं के संचालन की मांग की। चंदन बिष्ट, प्रवीण जोशी, विक्रम कठायत, दीपक राणा, उत्तम राणा, प्रकाश चम्याल, दीवान नेगी, हिमांशु जोशी, भगवान राम, मनोज बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, चेतन चम्याल, कैलाश जोशी, सोबन देउपा ने समर्थन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...