पिथौरागढ़, जनवरी 13 -- झूलाघाट। क्षेत्र के जीआइसी खेल मैदान में व्यापार संघ की ओर से टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन संघ के अध्यक्ष योगेश भट्ट के निर्देश पर किया गया। भट्ट ने बताया प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से फाइनल मुकाबला महाकाली यातायात नेपाल व गौड़ीहाट के बीच खेला गया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए महाकाली यातायात नेपाल ने 6 विकेट खोकर 108 रन बनाएं। वही गौड़ीहाट की टीम ने 8.2 ओवरों में 1 विकेट खोकर 9 विकेट से निर्णायक मुकाबला अपने नाम किया। इस दौरान मुकाबले में गौडीहाट के रवि प्रसाद ने 25 गेंदों में 79 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधी कमलेश धारियाल ने विजेता को पंद्रह हजार व उप विजेता को आठ हजार की नकद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान दे...