नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला से शनिवार को काफी संख्या में नागरिक पहुंचे। दिल्ली में बीते सोमवार लाल किले के पास हुए बम धमाके के कारण मेले के सभी प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा की गई है। 18 नवंबर तक बिजनेस डेज हैं। आम लोगों का प्रवेश 19 नवंबर से शुरू होगा। लेकिन इसके बाद भी लोग बिजनेस डेज की टिकट खरीदकर मेले में आ रहे हैं। शनिवार को पहले वीकेंड के दिन काफी संख्या में दिल्ली-एनसीआर से लोग मेले को देखने के लिए आए। मेले में विभिन्न राज्यों की महिला शिल्पकारों की वस्तुएं खूब छाई हुई हैं। लोग, इन वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को शाम पांच बजे तक मेले में लगभग 20 हजार लोग पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.