आगरा, जनवरी 24 -- आगरा सीमेंट हॉलसेलर्स एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक विजय नगर में हुई। सीमेंट व्यापार से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भविष्य में हॉलसेल सीमेंट व्यापारी रिटेलरों से बिना एडवांस चेक के व्यापार नहीं करेंगे। इस निर्णय का उद्देश्य व्यापार में पारदर्शिता लाना और दी गई उधारी की समय पर वापसी सुनिश्चित करना है। एडवांस चेक से व्यापार करने से दोनों पक्षों के हित सुरक्षित रहेंगे और विवादों की स्थिति से बचा जा सकेगा। सचिव दिलीप अग्रवाल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए स्थायी कार्यालय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के सुचारु संचालन के लिए कार्यालय स्थापित किया जाना चाहिए, जिसमें संगठन के खर्च पर दो जिम्मेदार कर्मचारियों की नियुक्ति की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.