रामपुर, मई 29 -- जिले की प्रमुख व्यापारिक संस्था रामपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने भाग लिया और व्यापारिक मुद्दों, बाजार की स्थिति, और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष शुएब मोहम्मद खान ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी व्यापारिक प्रणाली की रीढ़ होते हैं। हमें अपनी भूमिका को न सिर्फ व्यावसायिक रूप से बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी के रूप में भी निभाना है। बैठक में छोटे वितरकों को जीएसटी रिटर्न फाइलिंग, इनवॉइसिंग में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए संगठन ने जीएसटी विशेषज्ञों की कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। ऑनलाइन बिक्री के प्रभाव पर भी चर्चा हुई, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.