लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व महामंत्री गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी बाढ़ राहत सामग्री किट लेकर नकहा के खानीपुर बाढ़ राहत चौकी पर पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए 100 बाढ़ पीड़ितों को किट बांटी। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, संदीप मिश्रा, रितेश मित्तल, श्यामजी गुप्ता, प्रांजल शुक्ला, संजीव मिश्रा व अन्य पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। किट में खाद्य सामग्री है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संगठन आगे आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.