सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय व्यापार भवन में नए सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने की पहल की, जिसे व्यापारिक एकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मिनोचा ने कहा कि संगठन अपने सभी सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहता है और हर परिस्थिति में व्यापारियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देता है। उन्होंने संगठन की मजबूती में महिला व्यापारियों की भूमिका को भी अहम बताया। वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल समय-समय पर अपनी गतिविधियो...