हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध जाह्नवी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित कर दी गई। इस कार्यकारिणी में निशा गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही, वे हरिद्वार के इतिहास में पहली महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष बन गई हैं। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में विशाल अग्रवाल को महामंत्री, पंकज सिंघल को कोषाध्यक्ष, कुलदीप अरोड़ा एवं प्रदीप अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिन, छोटेलाल अग्रवाल, घनश्याम सक्सेना, राजेश बिष्ट और विशाल शर्मा को सचिव का जिम्मा दिया गया। पारुल भाकुनी और दया ठाकुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद व्यापारियों ने फूल-मालाओं से नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि महिला शक्ति को सम्मान देकर ऐतिहास...