चम्पावत, मार्च 3 -- व्यापार मंडल के महामंत्री विवेक ओली की माता हीरा देवी (65) का सोमवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि पुत्र विवेक ओली, भतीजे चंद्रशेखर ओली, नंद किशोर ओली और कीर्ति ओली ने दी। निधन पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, टीकादेव खर्कवाल, राजू गड़कोटी, बीडी ओली, हरीश मेहता, रमेश मुरारी, नवीन मुरारी, सतीश पांडेय, बसंत पंगरिया, कैलाश खर्कवाल, सचिन जोशी, बल्लू माहरा, सुमित भट्ट, अनूप सगटा, अशोक गड़कोटी, अशोक जुकरिया, दीपक ओली, अमित ओली, जगदीश ओली, देव सिंह धौनी, पप्पू गड़कोटी आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...