किशनगंज, फरवरी 5 -- किशनगंज। शहर के कलटैक्स चौक स्थित व्यापार मंडल परिसर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। व्यापार मंडल स्थित धान मिल से लगभग 50 बोरी चावल ,चार सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी, डीवीआर बॉक्स के साथ साथ अन्य सामान चुरा लिया गया। घटना की सदर थाना की पुलिस को दी गई है। बताया जाता है की शब ए बारात की वजह से गार्ड छुट्टी में गए थे जिसकी वजह से बदमाशों ने घटना को आसानी से अंजाम दे दिया। बुधवार को छुट्टी थी और गुरुवार को जब वो व्यापार मंडल के कर्मी परिसर पहुंचे तो देखा की बदमाश ताला तोड़कर सारा सामान ले गए है। उन्होंने कहा कि नशेडियों ने घटना को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.