लखनऊ, जनवरी 29 -- संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के ट्रांसपोर्ट नगर ईकाई के एक समारोह में मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला प्रभारी प्रवीण मिश्रा को प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पांडेय ने सभी को बधाई दी। ट्रांसपोर्ट नगर ईकाई में संजय गुप्ता को अध्यक्ष, सतीश वर्मा संरक्षक, अशोक वाजपेई वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष मौर्य वरिष्ठ संगठन मंत्री, मनोज कुमार बाजपेई महासचिव, प्रदीप यादव महामंत्री, अमन गुप्ता संगठन मंत्री, सैयद जाहिर चिश्ती कोषाध्यक्ष, राजपाल गुप्ता प्रचार मंत्री, रमेश वर्मा संयुक्त मंत्री, सूरज कुमार मंत्री तथा मनोज ठाकुर एवं अश्वनी कुमार साहू ने मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। दिनेश गुप्ता, विवेक तिवारी एवं दीपक गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा राजेश गौड़, सर्वेश पाल को भी दायित्व सौंपे गए।

हिंदी ह...