अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 52वें स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में कम्पनी बाग चौराहा पर चाय व बिस्कुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भूपेंद्र वार्ष्णेय के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितैषी पं श्याम बिहारी मिश्रा व स्व ज्ञान चन्द्र वार्ष्णेय के चित्र पर मालार्पण किया। भूपेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि श्याम बिहारी मिश्रा व ज्ञान चन्द्र वार्ष्णेय ने व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए संगठन की स्थापना की व जीवनपर्यंत व्यापारी हित की आवाज उठाते रहे। महानगर अध्यक्ष विशाल भगत व वरिष्ठ व्यापारी सुरेश चन्द्र पेठा वाले, अनिल राज गुप्ता, विष्णु ठाकुर, अनूप गुप्ता,राजीव सिंह ने व्यापार मंडल के आंदोल...