लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को द सिटी स्कूल के सात टॉपर छात्रों को माता सरस्वती की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें इंटरमीडिएट के चार छात्र प्रवीण मिश्रा, आर्यन सिंह, निशांत पांडे व सक्षम वर्मा और हाई स्कूल की जागृति सोनी, तनिष्का दीक्षित व पाश्व मिश्रा को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल स्कूल के निदेशक सउदउल हसन व प्रधानाचार्य कृष्णा उप्पल को शॉल व प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, महिला अध्यक्ष बीनू मिश्रा, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, श्याम साहू, चंदन गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, आरके मिश्रा, दिगंबर बरनवाल व व्यापार मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.