फतेहपुर, फरवरी 21 -- विजयीपुर। क्षेत्र के एकौरा गांव एक आवास में पहुंचे सांसद नरेश उत्तम पटेल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को ऑनलाइन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार के विरोध में प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार के कारण फुटकर एवं पारंपरिक बाजारों के व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग है कि छोटे व्यापारियों के संरक्षण, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और स्थानीय बाजारों को बचाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कानून बनाए। इस मौके पर चेयरमैन बिन्दा प्रसाद अग्रहरि, महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह समेत अन्य तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...