गंगापार, जुलाई 12 -- तहसील मुख्यालय में बारा व्यापार मंडल के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। बारा तिराहे स्थित भार्गव सदन पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर लडडू वितरित किया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। बारा व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष केसरी ने कहा कि आज बारा खास के सभी व्यापारी ईश्वर से उनके लिए दीर्घायु की कामना की। जन्मोत्सव पर मुख्य रूप से सुमन्त भार्गव, अमित केसरवानी, शिवकेश शर्मा, नीरज केसरवानी, रामजी केसरवानी, आशुतोष केसरवानी, सुभाष केसरवानी, ऋतिक केसरवानी, रंजय कन्नौजिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...