अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को सम्मानित किया। व्यापारियों से जुड़ी घटनाओं का त्वरित खुलासा व बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर सम्मानित किया। एसपी सिटी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। व्यापारी बेखौफ होकर कारोबार करें। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र वार्ष्णेय, अनिल राज गुप्ता, धुर्वेश चन्द्र वार्ष्णेय, विष्णु ठाकुर,सचिन वार्ष्णेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...