रुडकी, दिसम्बर 10 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में बुधवार को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा का जन्मदिन रुड़की गोशाला परिसर में धूमधाम से मनाया गया। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि नवीन चंद्र वर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रमोद गोयल, जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा, जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी, मोहित अग्रवाल, जिला मंत्री रमन वर्मा, राकेश रोधिया, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...