रुद्रपुर, जनवरी 16 -- खटीमा संवाददाता। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यता अभियान में छूट गए व्यापारियों को सदस्यता प्रदान करने के लिए 10 और 11 जनवरी को चलाए गए सदस्यता अभियान में 611 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। अब कुल 3208 मतदाता बन चुके हैं। अब समय समाप्त होने के बाद मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। क्रम संख्या 2597 तक की सूची पर पूर्व में आपत्ति के लिए समय दिया जा चुका था। अब केवल दोबारा दिए गए समय पर बने 611 सदस्यों की सूची क्रमांक संख्या 2598 से 3208 तक पर ही आपत्ति दर्ज की गई। मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज कराने का समय 16 जनवरी को समाप्त हो गया है। आपत्तियों पर सुनवाई मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश अग्रवाल, अमित वर्मा व दिनेश अग्रवाल ने की। मतदाता सूची पर आपत्ति केवल व्यापार मंडल के सदस्य ही क...