रुद्रपुर, जनवरी 25 -- खटीमा, संवाददाता। व्यापार मंडल चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की अंतिम तिथि 25 जनवरी रही। अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 22 नामांकन पत्र बिके। अब तक अध्यक्ष पद के लिए दो नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। नामांकन वापसी के बाद ही दावेदारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। निर्वाचन अधिकारी अनिल बत्रा ने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर 2 से 3 बजे तक चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जिसके एक घंटे बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव तिथि घोषित होते ही दावेदारों के बीच प्रचार तेज हो गया है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, वहीं समीकरण साधने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। अध्यक्ष पद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.