भागलपुर, मार्च 29 -- प्रखंड के प्यालापुर कचहरी के पास स्थित नवनिर्मित व्यापार मंडल गोदाम का उद्घाटन ऑनलाइन पटना से बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने किया। जबकि प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी ठाकुर, सहकारिता पदाधिकारी आशीष कुमार ने फीता काटकर और नेम प्लेट का पर्दा हटाकर उद्घाटन किया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष नृपेंद्र ठाकुर, प्रदीप सिंह, प्रफुल्ल प्रभात, अवधेश सिंह आदि भी उपस्थित थे। खासकर उपस्थित किसानों ने गोदाम के बनने से काफी खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष और बीसीओ आशीष ने बताया कि उक्त गोदाम की क्षमता 1000 मीट्रिक टन की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.