गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी की रविवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार करते हुए उसे मजबूत बनाने की बात कही। साथ ही, व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाकर उनका समाधान कराने पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा कि व्यापारी हित के लिए संगठन लगातार काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि व्यापारियों की आवाज उठाते हुए समस्या का समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रदेश के विकास की नींव है। ऐसे में व्यापारी की आवाज हर मंच पर उठनी चाहिए। इसके लिए ही व्यापार मंडल काम करता है, ताकि किसी व्यापारी के साथ अन्याय न हो सके। सभी व्यापारियों को उनका अधिकार मिल सके। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.